उनियारा: सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर किया संपर्क
Uniara, Tonk | Apr 12, 2026 टोंक जिला मुख्यालय पर 1 मई को होने वाले सनाढ्य ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों ने अलीगढ़ कस्बे में संपर्क किया। रविवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान शंभू दयाल शर्मा, भगवान शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, अनिल शर्मा, राजेंद्र शर्मा,मुकेश शर्मा मौजूद रहे।