अभिषेक और जया बच्चन पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2024 अभिनेत्री व सपा सांसद जया बच्चन मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से वाराणसी पहुंचीं। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन भी आए। यहां से सीधे बाबा विश्वनाथ के मंदिर गए। यहां पर विधि विधान से पंचगव्य, पंचद्रव्य, दूध, गंगाजल से स्नान कराकर श्रृंगार किया। इसके बाद गर्भगृह में काशी पुराधिपति का षोडशोपचार विधि से अभिषेक और पूजन किया।