बरेली: बरेली में किरायेदार युवती पर मकान मालिक का सनसनीखेज आरोप, 'रेप केस में फंसाने' की धमकी से परिवार दहशत में
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मकान मालिक ने अपनी किरायेदार युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंडल विहार निवासी मोहम्मद जावेद का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने धौराटांडा की रहने वाली एक युवती को किराए पर कमरा दिया था। पीड़ित के मुताबिक, कुछ समय से युवती का चाल-चलन संदिग्ध लगने पर उन्होंने कमरा खाली करने को कहा,