हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
शूटिंग सेट के लिए एक होटल के बाहर लगाए गए बार के बोर्ड पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।
धार्मिक नगरी में इस तरह के बोर्ड लगाए जाने पर लोगों ने विरोध दर्ज कराया।
विरोध के दौरान मौके पर माहौल गर्म हो गया और बहसबाजी की स्थिति बन गई।
फिल्म अभिनेता के बाउंसरों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की की घटना भी देखने को मिली।