चूरू: ओम कॉलोनी के युवक का फोन हैक कर की गई साइबर ठगी, सदर पुलिस ने ₹50 हजार का रिफंड करवाया
Churu, Churu | Jun 22, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के व्यक्ति से साइबर ठगों द्वारा फोन हैक कर की गई एक लाख रुपये की ठगी के मामले में चूरू पुलिस ने राहत दिलाते हुए पीड़ित के खाते में 50 हजार रुपये रिफंड करवाए हैं। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस की साइबर टीम के अनिल कुमार ने यह कार्रवाई की।