पलिया: प्रधानमंत्री पर अभद्र पोस्ट को लेकर आक्रोश, सपा नेता के खिलाफ पलिया कोतवाली में दर्ज की गई शिकायत
पलिया कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक आपत्तिजनक और अमर्यादित वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस घटना से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया । और काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पलिया कोतवाली पहुंचे जहां आरोपी नेता की लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।