पटना ग्रामीण: डिजिटल अरेस्टिंग के नाम पर 2 करोड़ 66 लाख रुपए का फ्रॉड, मोबाइल हैक कर 56000 का भी फ्रॉड, पटना में दी गई जानकारी
पटना साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया जिसमें डिजिटल अरेस्टिंग के नाम से 2 करोड़ 66 लाख रुपए का फ्रॉड किया गया था, जबकि एक अन्य मामले में बिजली मीटर के नाम पर मोबाइल हैक कर 56000 का फ्रॉड किया गया था। दोनों मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कोलकाता के हुगली में छापेमारी कर दोनों कांडों में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।