मेराल: राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग में अव्यवस्था एवं एमडीएम संचालन में अनियमितता की शिकायत पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
राजकीय मध्य विद्यालय, लातदाग, प्रखंड मेराल में विद्यालय की व्यवस्था एवं मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन से संबंधित प्राप्त शिकायत पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय लातदाग की जांच कराई गई। जा