जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में चमकी बुखार से बचाव एवं उपचार की व्यापक तैयारियां की गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन, जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा की।