चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने बुधवार को राजकीय भरतिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सफाई व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। अस्पताल में कुल 80 सफाईकर्मी होने के बावजूद मौके पर केवल 11 कर्मचारी ही मौजूद पाए गए। प्रिंसिपल ने सफाई ठेकेदार से कर्मचारियों की जानकारी ली और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।