इटावा: पुलिस लाइन में दरोगा के पार्थिव शरीर को SSP समेत पुलिसकर्मियों ने कंधा देकर दी भावभीनी विदाई, गोली मारकर की थी आत्महत्या
Etawah, Etawah | Apr 1, 2024 सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा सतेंद्र वर्मा ने बीती रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस लाइन में SSP संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ पुष्प अर्पित कर कंधा देकर नम आंखों से भावभीनी विदाई दी।