इटावा: भरथना में दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति हुआ घायल, डॉक्टर ने सैफई रेफर कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Mar 31, 2024 पथरैया निवासी जगतपाल पुत्र शिवराम सिंह अपने भतीजे सुरजीत के साथ,बेटी के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी भरथना थाना क्षेत्र के भरथना में सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मारदी,घटना में जगतपाल घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर सैफई PGI रैफर कर,पुलिस को घटना की जानकारी दी।