बिधूना: बेला में बाइक सवार मासूम की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, घायल पिता का चल रहा इलाज, घटना की जांच शुरू
बेला। बाइक सवार मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल पिता अभी भी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। रविवार सुबह बेला चौराहे से पहले एक लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी थी।बेला निवासी प्रशांत कुमार (22) अपनी 13 महीने की बेटी यशवी को लेकर बाइक से बेला चौराहा की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह मेघा व्यास धर्म कांटा के पास पहुंचे