नोखा: नोखा में जमीन धंसने वाले क्षेत्र में प्रवेश पर प्रशासन ने लगाई रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Nokha, Bikaner | Jun 14, 2026 नोखा के रोड़ा रोड स्थित कान्हा महाराज की खेड़ी क्षेत्र में जमीन धंसने की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित कर दिया है। कार्यवाहक उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर टॉक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए आमजन के प्रवेश पर रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार नगर पालिका द्वारा