बेगुं: बेगू पुलिस ने चैची मार्ग पर नाकाबंदी कर बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के चालान बनाए
बेगू पुलिस के द्वारा चेची मार्ग पर नाकाबंदी कर बिना हेलमेट एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के चालान बनाए गए मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रावतभाटा एडिशनल एसपी भगवत सिंह हिंगड़, बेगू पुलिस उपाधीक्षक अंजली सिंह के निर्देशन में दोपहिया,चौपहिया वाहनों के चालान बनाए गए।