जगदलपुर: जगदलपुर में भारी बारिश से सिटी ग्राउंड के सामने गिरा वर्षों पुराना आम का पेड़, बड़ा हादसा टला
जगदलपुर नगर में सिटी ग्राउंड के सामने स्थित एक काफी पुराना आम का पेड़ अचानक गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, यह वृक्ष काफी पुराना था और इसका निचला हिस्सा (जड़/तना) पूरी तरह से सड़ चुका था, जिसके कारण पेड़ अचानक धराशायी हो गया।