शिवपुरी नगर: नशे में धुत थार सवारों ने पुलिस को चकमा देकर 2 युवकों को घायल किया, दो जगह मारी टक्कर
शिवपुरी शहर में गुरुवार शाम नशे में धुत थार क्रमांक (UP93 CE 8223) सवारों ने करीब आधे घंटे तक सड़कों पर जमकर आतंक मचाया। माधव चौक पर एक कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। तेज रफ्तार और एक टायर फटे होने के बावजूद वे वाहन दौड़ाते रहे और करबला के पास एक बाइक को टक्कर मारकर दो युवकों को घायल कर दिया।