बंजरिया: आठ माह से बकाए मानदेय से नाराज पीएचसी बंजरिया की आशा कार्यकर्ता बुधवार को ओपीडी सेवा बंद कर करेंगी हड़ताल
आठ माह से बकाए मानदेय से नाराज आशा कार्यकर्ता बुधवार को ओपीडी सेवा बधित कर हड़ताल पर जाएंगी। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि मार्च में उन लोगो ने एक दिवसीय हड़ताल किया था। प्रबंधन उन्हें मार्च माह में ही भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन मार्च समाप्त हो गया भुगतान नही हुआ। इसलिए अब उनका भुगतान नही होने तक इमरजेंसी को छोड़ सभी सेवाओ को बाधित कर हड़ताल पर जाएंगी।