उज्जैन शहर: उपकेश्वर महादेव की कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर से उज्जैन पहुंची, बाबा महाकाल का किया अभिषेक
शहर के उपकेश्वर महादेव मंदिर की कावड़ यात्रा बुधवार को उज्जैन पहुंची। दोपहर 1 बजे के बाद कावड़ यात्रियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा अर्जुन यादव के नेतृत्व में 11 जुलाई को औंकारेश्वर से उज्जैन के लिए प्रारंभ हुई थी। जिसमें 1000 से अधिक कावड़ यात्री शामिल थे।