बदायूं: बदायूं के कछला कुष्ठाश्रमों में कुष्ठ रोगियों को बांटा जाएगा दैनिक उपयोग का सामान और भोजन
Budaun, Budaun | Jun 12, 2026 बदायूं के कछला में कुष्ठाश्रमो में भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग का सामान और एक दिन के भोजन वितरण की तैयारियां स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर की गईं हैं।स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि कुष्ठ रोगियों की सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना है।