गढ़वा: रंका में दो पत्नियों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल
Garhwa, Garhwa | Apr 12, 2026 गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के भलुवानी गांव में पति की दो पत्नियों के बीच चल रहा पुराना विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी को रास्ते में रोककर जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, भलुवानी गांव निवासी लाल बहादुर सिंह की दो पत्नियां हैं।