मंझनपुर: कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, पिता समेत दो मासूम गंभीर घायल
समरो और पिंडरा गांव के बीच तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गौहानी निवासी 47 वर्षीय जीवनलाल पुत्र मन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार करारी कस्बे के नया नगर निवासी हैं।