पूरनपुर: सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने नोमान अली वारसी, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ समाजवादी नेता नोमान अली वारसी को समाजवादी छात्र सभा (सछास) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वारसी पिछले 17 वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं और नगर सचिव से लेकर छात्र सभा के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।