फतेहाबाद: हनुमान नगर में बस्ती के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा, सांसद से की शिकायत
फतेहाबाद के हनुमान नगर में बस्ती के बीचो-बीच मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा काटा इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में फतेहाबाद पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर से भी शिकायत की। जिस पर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।