प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर देश की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह टास्क फोर्स परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, पेपर लीक जैसी घटनाओं की रोकथाम और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग को लेकर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी।#aajkitaazakhabar #latestnewsindia #narendramodi