हुज़ूर: रीवा हादसे को लेकर भोपाल में जैन समाज का विरोध प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Huzur, Bhopal | May 25, 2026 मध्यप्रदेश के रीवा में दो आर्यिका माताओं की सड़क हादसे में मौत के बाद भोपाल में जैन समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने इस घटना को सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।