पिछोर: न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत पिछोर तहसील न्यायालय से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन, विधिक जागरूकता प्रदर्शनी संपन्न
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश अनुसार तहसील पिछोर सिविल न्यायालय में सभी न्यायाधीशगढ़ अधिवक्ता गढ़ एवं तहसील न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी,एसडीएम,तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से आज शनिवार को सुबह 8:00 बजे मैराथन दौड़ सिविल न्यायालय पिछोर से कॉलेज चौराहे तक किया गया।प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।