रामगढ़ चौक: तेतरहट थाना का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना।पुलिसकर्मियों ने स्वेक्षा से किया रक्तदान,लगाए पेड़
तेतरहट थाना का 8वां स्थापना दिवस शुक्रवार 2 बजे बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया।इस खास अवसर पर थाने में कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसने इस उत्सव को और भी यादगार बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यालय DSP और इंस्पेक्टर द्वारा थाना परिसर में सामूहिक रूप से पौधरोपण कर की गई।