शिवपुरी: फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सतनवाडा पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
शिवपुरी जिले की सतनवाड़ा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मलखान आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्थायी वारंटी मलखान आदिवासी मामोनी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।