गाजीपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गाजीपुर जिले के 2119 लाभार्थियों को बड़ी सौगात मिली है। लखनऊ से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों के खातों में आवास की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गाजीपुर में दिखाया।