झालरापाटन: वृंदावन गांव में सड़क पार करते समय एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार व युवक दोनों हुए गंभीर घायल
झालावाड़ के वृंदावन गांव में सड़क पार करते समय एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, दुर्घटना में युवक और बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मंगलवार सुबह 11:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी जो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वृंदावन गांव का चेतरा सड़क पार कर रहा था। उसी समय कोटा की ओर से आ रहे बाइक सवार रमेश ने उसे टक्कर मार दी।