झालरापाटन: नरसिंहपुर गांव की नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, पिता ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप
झालावाड़ के नरसिंहपुर गांव में नव विवाहिता की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। विवाहिता के पिता ने विवाहिता के प्रति सुनील पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अकलेरा थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे विवाहिता की शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।