बिसौली: बिसौली नगर में होली से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की
बिसौली क्षेत्र में होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। सोमवार को 6 बजे करीब निकाले गए इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना रहा।