बहराइच: दुलारपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच में एक युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मो रज्जा निवासी दुलारपुर थाना दरगाह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों ने बताया कि मो रज्जा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।