Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

हर दिन के 86400 सेकंड तय करते हैं आपका भविष्य : दिव्या ठाकुर -जीनियस ग्लोबल स्कूल के 19वें स्थापना दिवस पर बोली रिटायर्ड प्रिंसिपल -अनुशासन और समय का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी बताया -अंग्रेजी को विषय नहीं, भाषा मानकर सीखने की दी सलाह -टिआना ने कैसियो बजाकर दिखाई अपनी प्रतिभा, 600 छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां सोलन आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल का 19वां स्थापना दिवस खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में करीब 600 छात्रों ने भाग लिया और अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा छठी की छात्राओं कीवा, सेहर और आरल के स्वागत प्रार्थना नृत्य से हुई। इसके बाद भव्या, श्रीनिका और शुभांगी ने लज़ीम की प्रस्तुति दी। आद्विक, सिद्धार्थ, कनिष्क और काव्यांश ने श्लोक वंदना प्रस्तुत की। काशवी, अनिकेत और नव्या ने योग की प्रस्तुति देकर सभी की सराहना पाई। कक्षा दूसरी की छात्रा टिआना ने कैसियो बजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा सातवीं की छात्राओं आव्या, आश्वी, हर्षिता और रशिका ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। कक्षा तीसरी की छात्रा हितांशी ने अपने विचार रखे। शिक्षा पर आधारित नृत्य-नाटिका में मोक्ष, त्रिशा और प्रनित ने अच्छा संदेश दिया। जूनियर नाटी में रुशांक और अन्वीषा, जबकि सीनियर नाटी में वेधिका, सनाह और अनाया ने हिमाचली लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर रिटायर्ड प्रिंसिपल दिव्या ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, समय की अहमियत और जीवन में सफल होने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जीवन का हर सेकंड बहुत कीमती होता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रोज 86,400 सेकंड मिलते हैं। यह ऐसे हैं जैसे हर दिन हमें 86,400 सिक्के मिलें, जिन्हें उसी दिन सही जगह खर्च करना होता है। इसलिए समय का सही इस्तेमाल ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपना लक्ष्य तय करें, रोज मेहनत करें, खुद पर भरोसा रखें और हमेशा अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी केवल एक विषय नहीं बल्कि एक भाषा है। इसलिए इसे सिर्फ परीक्षा पास करने के लिए नहीं बल्कि अच्छी तरह बोलने, समझने और ज्ञान बढ़ाने के लिए सीखना चाहिए। मुख्य अतिथि ने स्कूल में लगाई गई क्राफ्ट प्रदर्शनी की भी खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में छात्रों की मेहनत, नई सोच और रचनात्मकता साफ दिखाई देती है। पढ़ाई के साथ खेल और संस्कार पर भी जोर : नीति शर्मा स्कूल की एमडी नीति शर्मा ने सभी छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जीनियस ग्लोबल स्कूल पिछले 19 वर्षों से अच्छी शिक्षा के साथ छात्रों के हर क्षेत्र में विकास के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल, संस्कृति और अच्छे संस्कार भी बच्चों के विकास के लिए उतने ही जरूरी हैं। इसलिए स्कूल शुरू से ही इन सभी बातों पर बराबर ध्यान देता आ रहा है और आगे भी इसी सोच के साथ काम करता रहेगा। शर्मा ने कहा कि मुख्य अतिथि की बातें छात्रों के लिए बहुत प्रेरणादायक हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समय का सही इस्तेमाल और लगातार सीखते रहने की आदत ही छात्रों को भविष्य में सफलता दिलाती है।