कोटद्वार: पौड़ी जिले के छात्रों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दिखाए अपने भारत के सपने
पौड़ी जिले के सात विकासखंडों में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक कल्पना को चित्र और निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विद्यार्थियों की रचनाओं की सराहना की और उन्हें लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा दी।