कैलारस: आंधी-तूफान से नेशनल हाईवे 552 पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित
आंधी-तूफान से नेशनल हाईवे 552 पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित कैलारस। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आए तेज आंधी-तूफान के कारण कैलारस-सबलगढ़ के बीच नेशनल हाईवे 552 पर सेमई गांव के पास एक भारी-भरकम पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के बीच सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया। सुबह के समय लोग