सगड़ी: जीयनपुर थाना की पुलिस ने फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
Sagri, Azamgarh | May 31, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए फर्जी जमानत प्रकरण के मामले में वांछित आरोपी रामचंद्र यादव उर्फ मैकू यादव उर्फ सत्यम यादव पुत्र स्वर्गीय कन्हैया यादव को जनपद कारागार गोरखपुर के समीप से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।