दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सराय पस्तोर में जमीनी विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
सोमवार दोपहर 2 बजे के लगभग सराय पस्तोर गांव के एक दंपति को सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया। जिसमें घायल व्यक्ति नन्हे लाल ने बताया कि उनके परिवार के साथ जमीनी विवाद मारपीट की गई है। उनके पेट पर भाला मारकर घायल किया गया और पत्नी सूरजमुखी के साथ लाठी डंडा से मारपीट की गई है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परिक्षण कराया है।