सिद्धमुख: चूरू सांसद राहुल कस्वा ने समर्थन मूल्य पर फसल खरीद हेतु नफेड और एनसीसीएफ के खरीद केन्द्र खोलने की मांग की
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मु यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर समर्थन मूल्य पर फसल खरीद हेतु नफेड और एनसीसीएफ के खरीद केन्द्र खोलने की मांग की।भारत सरकार के निर्देशों के बावजूद भी राजस्थान सरकार द्वारा अभी तक नफेड ओर एनसीसीएफ को खरीद केंद्र शुरू करने की स्वीकृति जारी नहीं की गई है।