ग्वालियर गिर्द: पत्नी को मुंह बोली बहन बताकर युवक से कराई शादी, लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश
झांसी रोड क्षेत्र के नाका चंद्रबदनी में रहने वाले एक युवक और उसके परिजनों के साथ शादी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी की गई है।शादी के बाद जब युवक को अपनी पत्नी पर शक हुआ तब उसने उसके फोन को खंगाला,पता चला कि एक शादीशुदा महिला से जिस व्यक्ति ने अपनी मुंह बोली बहन बताकर शादी कराई है वह दरअसल उसकी पत्नी है।महिला उसका पति सहित 5 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।