शामली: शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 8, 2026 बुधवार की शाम 6 बजे झिंझाना थाने से बताया गया कि 6 अप्रैल को थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई थी। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मुकदमें में वांछित चल रहे अजीजपुर निवासी नदीम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।