गुरारू: गुरारू रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर युवक ने फेंकी ईंट, हिरासत में लिया गया, यात्री घायल नहीं
Guraru, Gaya | Apr 11, 2026 गुरारू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 9 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब वाराणसी से देवघर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक युवक ने ईंट फेंक दी। घटना ट्रेन के प्लेटफॉर्म से गुजरने के दौरान हुई। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है।