लातेहार: ग्राम सभा सशक्त लोकतंत्र की बुनियाद: रामचंद्र सिंह, मनिका विधायक
सदर प्रखंड के परसही पंचायत के जलता गांव में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे 22 वां ग्राम सभा स्थापना सह पत्थलगढ़ी जतरा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामचंद्र सिंह, जिप सदस्य विनोद उरांव, पंचायत की मुखिया अनिता देवी, ग्राम प्रधान भोला उरांव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।