इंटरस्टेट शराब तस्करी का सॉफ्ट टारगेट पलामू रेंज है। पलामू के रास्ते शराब के तस्कर बिहार में अवैध शराब और अवैध स्प्रिट को भेज रहे हैं। पुलिस एवं उत्पाद विभाग की कार्रवाई से इस नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई है जबकि कई खुलासे भी हुए हैं। शराब तस्करों का नेटवर्क प्रत्येक छह से सात महीनों में अपने तरीकों को बदल रहा है।