गुरुग्राम: SEC 14, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) सुरेश बंसल ने अधिकारियों साथ की बैठक कर दिए निर्देश ।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) सुरेश बंसल ने आज गुरुग्राम सर्कल एक और 2 के सभी अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग के अनुरूप आपूर्ति को बेहतर ढंग से जारी रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने और आवश्यकता अनुसार सभी समान उपलब्ध रखने के आदेश दिए।