राठ: अमगांव तिराहा से जेब काटकर ₹50,000 उड़ाने वाले 2 शातिर चोर हुए गिरफ्तार, ₹39,830 व बाइक बरामद, भेजा न्यायालय
Rath, Hamirpur | Apr 7, 2026 राठ कोतवाली पुलिस ने जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39,830 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल को कोतवाली राठ में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।