सत्तर कटैया: बेला बगरौली के पास अज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत, घटनास्थल पर लोगों की जुटी भीड़
बेला बगरौली के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के इस घटना के बाद सहरसा-सुपौल पथ के बेला बगरौली गांव अवस्थित घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है।