सत्तर कटैया: पटोरी में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
पटोरी में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। बीडीओ अरबिन्द कुमार के नेतृत्व में निकली मतदाता जागरूकता रैली में लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर मुखिया राजकुमार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता रैली विभिन्न टोले मोहल्ले में निकाली गई।