चायल: चायल के वार्ड नंबर-5, नाईम मियां का पूरा में स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर बुखार-जुकाम के मरीजों का किया सर्वे
संचारी रोगों की रोकथाम और मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शनिवार को सीएचसी चायल की स्वास्थ्य टीम ने नगर पंचायत चायल के वार्ड नंबर-5, नाईम मियां का पूरा में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने लोगों से बुखार, जुकाम, खांसी समेत अन्य मौसमी बीमारियों की जानकारी जुटाई।